जन-स्वास्थ्य सेवा

 

छावनी जनरल अस्पताल वर्तमान में 16 बिस्तरों की यूनिट हैं, जो प्रयोगशाला और टीकाकरण सेवाओं सहित सामान्य चिकित्सा और प्राथमिक देखभाल सेवाएं प्रदान करती है | इसमें एक जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर (GDMO) और दंत चिकित्सक भी है। ईएनटी और नेत्र विशेषज्ञ सप्ताह में दो-तीन बार अस्पताल आते हैं।

राज्य सरकार ने 1990 से 2018 तक अस्पताल को बाल रोग विशेषज्ञ और स्त्री रोग विशेषज्ञ ऋण पर प्रदान किए जिससे छावनी क्षेत्र के निवासियों को बहुत सुविधा प्रदान हुई। छावनी बोर्ड ने फिर से जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के अधिकारियों से दो डॉक्टर उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। जैसे ही उन्हें प्रदान किया जाएगा, बाल रोग विशेषज्ञ और स्त्री रोग विशेषज्ञ की सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

 

अस्पताल का समय

ओपीडी- 09.30 से 04.00 बजे तक (सोमवार से शनिवार)

प्रयोगशाला- 09.30 से 04.00 बजे तक (सोमवार से शनिवार)

टीकाकरण -09.30 से 04.00 बजे तक (बुधवार)

एम्बुलेंस सेवाएं– 24X7